सदर समेत तमाम ओहदेदारों के इंतिख़ाब को लेकर बिरादरी में दिलचस्पी — “मुल्तानी समाज” की चुनावी प्रक्रिया पर पल-पल नज़र
नगीना, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 20 सितंबर 2026।
नगीना, जिला बिजनौर में आज रविवार, 20 सितंबर 2026 को पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी की अंजुमन के सदर समेत तमाम ओहदेदारों के इंतिख़ाब की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंजुमन के जिम्मेदार पदों के लिए होने वाली इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर बिरादरी के लोगों में खासा उत्साह और दिलचस्पी देखने को मिल रही है।
बिरादरी की सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामुदायिक मामलों में बेहतर नुमाइंदगी के लिहाज़ से अंजुमन के ओहदेदारों का चुनाव अहम माना जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान अदब, भाईचारे और आपसी इत्तेहाद की रिवायत को बरकरार रखने की उम्मीद की जा रही है।
“मुल्तानी समाज” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका इस पूरी चुनावी प्रक्रिया पर लगातार नज़र रखे हुए है। चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, प्रक्रिया की प्रगति तथा सामने आने वाले प्रमुख अपडेट बिरादरी के लोगों तक समय-समय पर पहुंचाए जाते रहेंगे।
बिरादरी के तमाम हज़रात से गुज़ारिश है कि चुनावी प्रक्रिया में आपसी मोहब्बत, भाईचारे, सब्र और तहज़ीब का दामन थामे रखें तथा अंजुमन और बिरादरी की बेहतरी के लिए सकारात्मक माहौल को क़ायम रखने में अपना किरदार अदा करें।
“मुल्तानी समाज” की ख़ास रिपोर्ट
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित, पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल “मुल्तानी समाज” के लिए उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।
अपनी ख़बर हम तक पहुँचाएँ
अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।
📞 9410652990
📞 8010884848
आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।
“मुल्तानी समाज”
अपनी बिरादरी की आवाज़ — अपनी पहचान।
No comments:
Post a Comment