Tuesday, September 22, 2026

बिरादरी की ख़िदमत का जज़्बा रखने वालों के लिए खुला रास्ता—मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़कर अपने शहर में समाजी मिशन को आगे बढ़ाएँ

पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी के लोगों से अपील—भीड़ नहीं, ख़िदमत के जज़्बे से सरशार चुनिंदा और साफ़-सुथरी छवि वाले लोगों की ज़रूरत

नई दिल्ली। पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार-बढ़ई बिरादरी के सामाजिक, शैक्षिक और सामुदायिक विकास के लिए काम कर रहे मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) ऑल इंडिया से जुड़ने के इच्छुक बिरादराना हज़रात लगातार जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। बहुत से लोगों का सवाल है कि वे अपने शहर और कस्बे में रहते हुए ट्रस्ट के मिशन का हिस्सा किस तरह बन सकते हैं।

इसी सिलसिले में ट्रस्ट के फाउंडर ज़मीर आलम मुल्तानी की ओर से बिरादरी के लोगों को एक अहम इत्तिला दी गई है कि जो हज़रात अपने शहर या कस्बे में ट्रस्ट के साथ मिलकर समाजी ख़िदमत करना चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र के 7, 9 या 11 ज़िम्मेदार लोगों की एक कमेटी गठित कर सकते हैं।

कमेटी में कौन लोग शामिल हों?

ट्रस्ट की ओर से यह कोशिश रहेगी कि कमेटी में ऐसे लोग शामिल हों जो आपस में बेहतर तालमेल रखते हों, बिरादरी की भलाई के लिए एक जैसी सोच और सकारात्मक विचार रखते हों तथा समाजी ख़िदमत के लिए वक़्त देने का जज़्बा रखते हों।

कमेटी में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाए जो:

  • समाजी और बिरादराना कामों में दिलचस्पी रखते हों।
  • अपने क्षेत्र में अच्छी और सम्मानजनक पहचान रखते हों।
  • आपसी भाईचारे और इत्तेहाद को अहमियत देते हों।
  • जिम्मेदारी को ईमानदारी और ख़ुलूस के साथ निभाने का जज़्बा रखते हों।
  • बिरादरी के बच्चों की तालीम, रोज़गार, सामाजिक जागरूकता और दूसरे सकारात्मक कार्यों में सहयोग करने के इच्छुक हों।
  • ट्रस्ट के नियमों और नीतियों के मुताबिक काम करने के लिए तैयार हों।

कमेटी बनने के बाद क्या करना होगा?

अपने शहर या कस्बे में कमेटी गठित करने के बाद कमेटी में शामिल सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज़ तस्वीर, आधार कार्ड की दोनों तरफ़ की स्पष्ट तस्वीर और मोबाइल नंबर ट्रस्ट को निर्धारित माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

दस्तावेज़ प्राप्त होने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रस्ट के हेड ऑफिस की ओर से संबंधित सदस्यों के लिए आईडी कार्ड, मेंबरशिप सर्टिफिकेट और अथॉरिटी लेटर आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके पश्चात ट्रस्ट की टीम आपसी सहमति से तय किए गए दिन और तारीख़ पर संबंधित शहर या कस्बे में पहुँचकर कमेटी के सदस्यों से मुलाक़ात करेगी और उन्हें ट्रस्ट की नीतियों, उद्देश्यों तथा समाजी मिशन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस मौक़े पर कमेटी के सदस्यों का पगड़ी/साफ़ा पहनाकर और फूल-मालाओं से इस्तक़बाल भी किया जाएगा तथा उन्हें बिरादरी की ख़िदमत और समाजी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएँगी।

भीड़ नहीं, ख़िदमत का जज़्बा रखने वाले लोग चाहिए

ट्रस्ट के फाउंडर ज़मीर आलम मुल्तानी ने कहा कि हमारा मक़सद किसी भी शहर में महज़ भीड़ इकट्ठा करना नहीं है। हमारी कोशिश यह है कि हर शहर और कस्बे से ऐसे चुनिंदा, ज़िम्मेदार और समाजी ख़िदमत का जज़्बा रखने वाले लोग सामने आएँ जो अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, ख़ुलूस और लगन के साथ निभा सकें।

उन्होंने कहा कि बिरादरी की तरक़्क़ी केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की कोशिश से मुमकिन नहीं, बल्कि इसके लिए समाज के ज़िम्मेदार लोगों को आगे आकर अपना किरदार अदा करना होगा। अगर हर शहर से कुछ ख़ुलूस रखने वाले लोग समाजी कामों को अपना मिशन समझकर आगे बढ़ें, तो बिरादरी के लिए सकारात्मक और दूरगामी काम किए जा सकते हैं।

हर शहर से उठे ख़िदमत की एक नई आवाज़

मुल्तानी समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की कोशिश है कि बिरादरी के अलग-अलग शहरों और कस्बों में ऐसे लोगों का नेटवर्क तैयार हो जो स्थानीय स्तर पर समाजी और बिरादराना गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकें।

इस मुहिम का मक़सद आपसी भाईचारा, इत्तेहाद, तालीम, समाजी जागरूकता और बिरादरी के बेहतर मुस्तक़बिल के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना है।

बिरादरी के तमाम हज़रात से गुज़ारिश है कि अगर आपके अंदर समाजी ख़िदमत का जज़्बा है और आप अपने शहर में बिरादरी के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं, तो अपने भरोसेमंद साथियों के साथ मशवरा करके एक छोटी और ज़िम्मेदार कमेटी तैयार करें तथा ट्रस्ट से संपर्क करें।

याद रखिए—बिरादरी की ख़िदमत किसी ओहदे की मोहताज नहीं, बल्कि नीयत, ख़ुलूस और अमल की मोहताज है।


ख़ास रिपोर्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार से पंजीकृत, मुल्क की राजधानी नई दिल्ली से प्रसारित पैदायशी इंजीनियर मुस्लिम मुल्तानी लोहार (बढ़ई) बिरादरी की क़ौमी समाचार पत्रिका, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल "मुल्तानी समाज" के उत्तर प्रदेश डेस्क से प्रधान संपादक ज़मीर आलम की ख़ास रिपोर्ट।

अपनी ख़बर और पैग़ाम हम तक पहुँचाएँ

अगर आप भी अपनी ख़बर, मज़मून (आर्टिकल), पैग़ाम, मुबारकबाद, ताज़ियती इश्तिहार, दिलचस्प वाक़ियात, तहरीर, अफ़साना (कहानी) या अपने कारोबार का इश्तिहार (विज्ञापन) क़ौमी सतह पर शाया या प्रसारित करवाना चाहते हैं, तो बराए मेहरबानी नीचे दिए गए नंबरों पर राब्ता फ़रमाएँ।

📞 9410652990
📞 8010884848

आपका एतमाद ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

"मुल्तानी समाज"

अपनी बिरादरी की आवाज़ — अपनी पहचान

No comments:

Post a Comment